#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें बनाकर मौके पर जांच कराने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोतवाली सदर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जाकर जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का पता लगाकर निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी मामलों का निर्धारित समय के भीतर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। इसके लिए अधिकारी शिकायतों की जांच और कार्रवाई को गंभीरता से पूरा करें।

इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे। कोतवाली सदर सहित जिले के अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

Related Articles

Back to top button