#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

बाल दिवस पर एनएसपीएस में सजी खुशियों की पाठशाला, बाल मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर

बाल दिवस पर एनएसपीएस में सजी खुशियों की पाठशाला, बाल मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर

गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच बच्चों ने उठाया मेले का लुत्फ, चाचा नेहरू को किया नमन

इम्तियाज़ अहमद खान
ब्यूरो चीफ

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में बाल दिवस के अवसर पर पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। मेले में खानपान के व्यंजनों के साथ खरीदारी और मनोरंजन का भी बच्चों ने खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने किया, उन्होंने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मेले का भ्रमण कर बच्चों के स्टॉलों का उत्साहवर्धन किया और खरीदारी भी की। इस दौरान गायन, नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता प्रतिभागियों के साथ स्टॉल विनर, रनर, बेस्ट एंटरटेनर एवं लकी ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
डॉ. शशिकांत शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बच्चों के अधिकारों, खुशियों और बेहतर भविष्य के प्रति समर्पित है। बाल मेले जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नवाचार और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार जताते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताया।
प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की गायन स्पर्धा में देवेश शर्मा प्रथम और आरोही पाल द्वितीय रही, जबकि सीनियर वर्ग में रूद्र प्रताप  प्रथम तथा अभिजीत द्वितीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनन्या व अनाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ख़ुशी और मन्नत द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में जान्ह्वी प्रथम और एंजल द्वितीय रहीं। लकी ड्रॉ में हितेश सोनी को साइकिल, इप्सिता दीप को म्यूजिक सिस्टम तथा अंश मौर्या को ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। वंही बेस्ट एंटरटेनर आयुष मिश्रा, आर्यन यादव, केशरी सिंह और आर्यन रहे तथा बेस्ट स्टाल में जूनियर विंग से अन्वी, ज़ैनब फातिमा, वर्तिका पाल और माही प्रथम जबकि शुभ सिंह, शास्वत श्रीवास्तव, शशांक सिंह और अहमद हसन द्वितीय रहे। सीनियर विंग में ऋचा सिंह, तनीषा श्रीवास्तव, हरदीप सिंह और अनुराग सिंह प्रथम जबकि फरिया खान, प्रियांशी गुप्ता, सताक्षी पटेल और श्रष्टि द्वितीय रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामकिशोर, अंसारी मिज़ा और शशांक शुक्ला ने किया। 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति, राजीव सिंह, शर्मिला दास गुप्ता, उप प्रधानाचार्य फैजान खान,  आईटी हेड शिवकरन पाल,  संयोजिका संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय,  अजय सिंह, राकेश अवस्थी, अभिषेक श्रीवास्तव, ऋतुराज श्रीवास्तव, कामरान, गिरीश श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं  शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button