#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

स्काउट-गाइड की बंद गतिविधियां फिर शुरू कराने की उठी मांग

स्काउट-गाइड की बंद गतिविधियां फिर शुरू कराने की उठी मांग

रायबरेली। स्काउट, गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउटर-गाइडर एवं स्काउट-गाइड संस्था से जुड़े प्रशिक्षण और गतिविधियों को पुनः सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग को लेकर वैदिक इंटर कॉलेज, रायबरेली में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों में स्काउट-गाइड से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

बैठक में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, रयान इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट शिक्षकों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से विद्यालयों के बच्चों के द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान तथा राज्य पुरस्कार शिविरों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इससे बच्चों को प्रशिक्षण एवं आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, सहायक आयुक्त एवं प्रधानाचार्य बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज ने कहा कि स्काउट-गाइड के बच्चे प्रतिमाह शुल्क देते हैं और उसका निर्धारित हिस्सा जिला संस्था को भी भेजा जाता है। इसके बावजूद बच्चों के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से नहीं होने से उनकी प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से मेजर हरिश्चंद्र सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज गौरा, रायबरेली को जिला सचिव पद पर नियुक्त किए जाने के लिए जिला मुख्य आयुक्त/मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली को परामर्श भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में विद्यालय, तहसील एवं जिला स्तर पर तत्काल स्काउट-गाइड तथा रोवर-रेंजर के विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने, विद्यालयों में प्रशिक्षण के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को तैयार करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने तथा स्काउट भवन को सुसज्जित करने के प्रस्ताव पारित किए गए।

साथ ही निर्णय लिया गया कि स्काउट भवन प्रत्येक कार्य दिवस पर खोला जाए, ताकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले किसी भी स्काउट, गाइड, स्काउटर या गाइडर को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग के लिए वापस न लौटना पड़े।

बैठक में जिला कमिश्नर स्काउट डॉ. महेंद्र सिंह, जिला कमिश्नर गाइड डॉ. स्मिता मिश्रा, सहायक कमिश्नर डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, शत्रुघ्न सिंह चौहान, डॉ. महेंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, सुमन सिंह, लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, पूनम वर्मा, सुंदरी देवी सहित लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर ट्रेनर, स्काउटर-गाइडर एवं प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्मला देवी, साधना शर्मा, रूपेश कुमार, शिव शरण सिंह, शिवेंद्र सिंह, अनीशा तनवीर, श्रीराम यादव, निरुपमा बाजपेई, माता प्रसाद वर्मा, मालती वर्मा, मोहिता उपाध्याय, देवेंद्र बाजपेई, अमिता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, रेनू, छीटू राम यादव, बृजेश चंद बाजपेई, सुषमा शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, बृजेश कुमार तिवारी, डॉ. राजेंद्र बहादुर सिंह, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, लाल संजय प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार पटेल, श्याम नारायण सिंह, सरोज सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी, स्काउटर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कविश कुमार, सूर्यकांत मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, जितेंद्र सिंह, हरनाथ पांडे, रिचा त्रिपाठी, अजय सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button