भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार का गोला में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार का गोला में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा गोला नगर की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी मंगलवार, 29 सितंबर की शाम नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के सभागार में विधान परिषद चुनाव के निमित्त भाजपा गोला नगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक शत्रोहन मिश्रा ने की।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गोला नगर की बैठक में पहुंचे ठाकुर प्रसाद गंगवार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। कार्यकर्ता अपना समय पार्टी और राष्ट्रहित में लगाते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ठाकुर प्रसाद गंगवार को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि ठाकुर प्रसाद गंगवार ने लंबे संघर्ष और परिश्रम के बाद संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है, जो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने तथा आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल अरुण अवस्थी, प्रदेश मंत्री अशोक कनौजिया, विधानसभा संयोजक शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह, नगर महामंत्री धीरज बाजपेयी, नगर उपाध्यक्ष राजेश राठौर, विनोद कुमार वर्मा, रेखा मिश्रा, प्रवीन गुप्ता, नगर मंत्री राजेश जोशी, सीमा वर्मा, राहुल वाल्मीकि, सुमित्रा वर्मा, कैलाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार साह, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना, शक्ति केंद्र संयोजक श्यामू कनौजिया, ऋषि गुप्ता, अंकित मिश्रा, अनुराग गुप्ता, रामनरेश वर्मा, सुधीर अवस्थी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष विकास मिश्रा, हर्षल त्रिपाठी, सभासद हरिओम वर्मा, रामचंद्र राठौर, गीता विश्वकर्मा सहित बूथ अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।



