#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

लखीमपुर खीरी, 27 जून 2026 । मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा आज शनिवार को पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद के क्षेत्र में भ्रमण किया गया एवं ताजिया मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया ।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहकर निरंतर भ्रमणशील रहें । उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्थानीय नागरिकों एवं आयोजन समितियों के साथ सतत समन्वय स्थापित रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए ।
जनपद पुलिस पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।

Related Articles

Back to top button