#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागलखीमपुर खीरी

सिंगाही पुलिस ने पांच घंटे में नौ वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया

सिंगाही पुलिस ने पांच घंटे में नौ वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया

घर से अचानक लापता हुआ था बालक, रकेहटी गांव से पुलिस ने किया बरामद

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए नौ वर्षीय बालक को महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली और खीरी पुलिस के प्रति आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को करीब शाम चार बजे थाना सिंगाही पुलिस को सूचना मिली कि नवदीप (09) पुत्र रामकुमार, निवासी वार्ड नंबर-03, कस्बा व थाना सिंगाही, जनपद खीरी अचानक घर से लापता हो गया है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष सिंगाही ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया।

पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग के साथ पतारसी-सुरागसी और कांबिंग अभियान शुरू किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप करीब पांच घंटे बाद रात नौ बजे बालक नवदीप को ग्राम रकेहटी से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे खिल उठे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल पोपिल बंसला और कांस्टेबल सूर्य प्रभाकर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button