#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 11 कार्ड और नकदी बरामद

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 11 कार्ड और नकदी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने और खातों से पैसे उड़ाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और 3,210 रुपये नकद बरामद किए हैं।
मामले की जानकारी के अनुसार, न्यू शारदा नगर निवासी विपिन कुमार ने 13 सितंबर को थाना जनकपुरी में तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप था कि 10 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 44,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज (मु.अ.सं. 177/26 धारा 318(4) बीएनएस) कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा के कुशल नेतृत्व और उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा की देखरेख में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 सितंबर को जेल चुंगी (देहरादून रोड) के पास एक एटीएम के समीप से वांछित अभियुक्त अर्जुन उर्फ जंघी (निवासी आलमगीरपुर दुधली, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड और ठगी के 3,210 रुपये बरामद हुए, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ झांसी, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 11 संगीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा, कांस्टेबल अजय कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल रोबिन शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button