#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

डॉ. शिखर बाजपेयी को जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित फेलोशिप

डॉ. शिखर बाजपेयी को जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित फेलोशिप

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय में तैनात जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेयी को जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (GSI) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कोलकाता में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित 22वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन जिरियाट्रिक्स एंड जेरोंटोलॉजी (GSICON26) के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. बाजपेयी की इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढ़ा है।

कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में देश-विदेश के कई जाने-माने चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के गरिमामयी समारोह में जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सी.के. मैती ने डॉ. शिखर बाजपेयी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर फेलोशिप से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button