#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर सोमवार को विलोबी हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कमेटियों के गठन की रूपरेखा तय की गई।

जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 से 23 सितंबर तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलाधिकारी तथा संबंधित सांसद-विधायक को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद शासन को मांगों के समाधान के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा।

मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 5, 6 व 7 अक्टूबर को संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 8, 9 व 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। समाधान न होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

बैठक में 25 सितंबर तक ब्लॉक कमेटियों के गठन और सदस्यता अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान संघ के संरक्षक संजय राय, महामंत्री देवेंद्र पांडे, डॉ. राकेश गुप्ता, डीपीएम अनिल यादव समेत विभिन्न कैडर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button