#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने किया गोगा जाहरवीर माड़ी मेले का शुभारंभ, छड़ी पूजन के साथ शुरू हुआ 800 साल पुराना मेला महापौर नगर आयुक्त ने किया। शुभारंभ …

सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने किया गोगा जाहरवीर माड़ी मेले का शुभारंभ, छड़ी पूजन के साथ शुरू हुआ 800 साल पुराना मेला महापौर नगर आयुक्त ने किया। शुभारंभ …

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में प्रसिद्ध गोगा जाहरवीर माड़ी मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर निगम में आयोजित छड़ी पूजन कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार ने पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की। महापौर ने इस मेले को करीब 800 साल पुरानी परंपरा और धार्मिक-सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बताया। वहीं, मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर निगम की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।सहारनपुर में गोगा जाहरवीर माड़ी मेले का शुभारंभ छड़ी पूजन के साथ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महापौर के मुताबिक, यह करीब 800 साल पुराना मेला है, जिसमें उत्तर भारत के साथ कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। “800 वर्ष पुराना सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का, अपनी पौराणिक सभ्यताओं का, अपनी मान्यताओं का, धर्म के प्रति अपने अटूट विश्वास का प्रतीक ये जाहरवीर गोगा जी की स्मृति में लगने वाला मेला है। इसका शुभारंभ हुआ है। 15 दिन से सैकड़ों बसेरे हो रहे थे, लोगों ने बागड़ की यात्रा की और यात्रा के बाद भंडारे किए। आज लोग अपनी मान्यताएं पूर्ण होने पर ईश्वर को धन्यवाद देने के स्वरूप निशान के रूप में छड़ियों को माड़ी पर चढ़ाते हैं। आज इस मेले का शुभारंभ हुआ है।” महापौर ने कहा कि समय के साथ मेले का स्वरूप भी बदल रहा है। पहले जहां मेला करीब दो सप्ताह तक चलता था, वहीं अब इसकी अवधि बढ़कर 22 दिन तक हो गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पक्के रास्ते और पिंक टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। “व्यवस्थाएं हैं, देश बदल रहा है। मेला पहले दो सप्ताह का होता था, अब 22 दिन का होने लगा। पहले मेले में सुंदरता कम रहती थी, अब सुंदर होने लगा। पहले सिक्योरिटी कम थी, सिक्योरिटी बढ़ाई गई। पहले कैमरे नहीं लगते थे, अब कैमरे लगाए गए। मेले का क्षेत्र कच्चा था, उसको पक्का कर दिया गया। पिंक टॉयलेट की व्यवस्था कर दी गई। छड़ी के क्षेत्र में जो भैरव मंदिर है, उसके अंदर सरकार द्वारा बड़ा निर्माण किया जा रहा है। सुंदर सरोवर दिखाई दे रहा है।” मेले में नगर निगम के अधूरी व्यवस्थाओं के बीच मेले का शुभारंभ व्यवस्थाओं पर उठे सवाल पर सुधार समिति ने लगाया था कल आरोप उसपर  महापौर ने बताया निराधार सुधार समिति का नगर निगम से को लेना देना नहींvमेले को लेकर उठ रहे सवालों और आरोपों पर भी महापौर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से किसी तरह का छल नहीं होने देने की बात कही। “जब खेत में फसल आती है तो खरपतवार भी आती है। देश बदल रहा है, मेरे पत्रकारों को भी बदलना होगा, अच्छे स्वरूप को भी देखना होगा। नगर निगम प्रतिबद्ध है उस सरोवर को लेकर भी। आपके द्वारा भी अनेक बार भ्रांतियों को प्रचारित किया गया था, वो कहीं नहीं दिखी। श्रद्धालु समर्पण भाव से आते हैं, उनके साथ किसी भी तरह का छल ना हो। ये देश सब धर्मों को मानने वालों का देश है, बाबा साहब का देश है। राजनीति को धर्म के आधार पर किया जाए, लेकिन धर्म में राजनीति लगाना और बिना बात के विवाद करना, हमें और आपको दोनों को बचना है।” महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मेला लगातार भव्य स्वरूप ले रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य गोगा मेला और गोगा  मेला आयोजित होगा, जिसमें उत्तर भारत के उद्योगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। फिलहाल छड़ी पूजन के साथ गोगा जाहरवीर माड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर निगम और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं।

Related Articles

Back to top button