#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कोल्हू से लोहा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कोल्हू से लोहा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

18 रोटाबेटर की लोहे की छुरियां बरामद, दोनों आरोपी बेलवा गांव के निवासी

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने कोल्हू से लोहा चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से रोटाबेटर की 18 लोहे की छुरियां बरामद की हैं। बरामद लोहे का कुल वजन करीब 10 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलवा निवासी शरद वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा के कोल्हू से लोहा चोरी होने के संबंध में 20 सितंबर 2026 को तहरीर प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर थाना हैदराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 262/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी करते हुए 21 सितंबर को चोरी की घटना में प्रकाश में आए दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजनी कुमार उर्फ मुन्नू पुत्र स्व. राधेश्याम, उम्र करीब 35 वर्ष और रामदास पुत्र रामरतन तेली, उम्र करीब 26 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बेलवा, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी रोटाबेटर की 18 लोहे की छुरियां बरामद कीं, जिनका कुल वजन करीब 10 किलोग्राम है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल प्रेमशंकर, कांस्टेबल अंकुश कुमार और कांस्टेबल नितिश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button