सभासद शारिक़ हाशमी ने फिर रचा इतिहास: 2500+ बच्चों के बनवाए निशुल्क जन्म प्रमाण पत्र।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर । वार्ड 21 के सभासद शारिक़ हाशमी समाज सेवा के कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। समाज सेवा करते हुए उन्होंने एक और मिसाल कायम की है।शारिक हाशमी का मानना है कि उनके वार्ड ही नहीं, पूरे नगर चांदपुर में कोई भी गरीब व्यक्ति पैसों के अभाव में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ उन्होंने निशुल्क जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का अभियान शुरू किया। इस मुहिम के तहत अब तक 2500 से अधिक बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निशुल्क बनवाए जा चुके हैं।जन्म प्रमाण पत्र स्कूल में दाखिले, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है। लेकिन फीस और कागजी प्रक्रिया के कारण कई गरीब परिवार इससे वंचित रह जाते थे। शारिक हाशमी ने इस दिक्कत को खत्म करने के लिए खुद जिम्मेदारी ली और जरूरतमंदों के प्रमाण पत्र मुफ्त में बनवाए।इस सेवा कार्य को लेकर शारिक हाशमी का कहना है:
“यदि किसी का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा हो तो मुझसे संपर्क करें। पैसे की कमी की वजह से कोई भी बच्चा सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे, यही मेरा प्रयास है।”वार्डवासियों और नगर के लोगों ने शारिक हाशमी की इस पहल की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि उनकी वजह से हजारों बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना आसान हो गया है।