#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पानी की सबील और फव्वारों से दिलाई राहत, मंसूर बदर सम्मानित

पानी की सबील और फव्वारों से दिलाई राहत, मंसूर बदर सम्मानित

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मोहर्रम के जुलूस में पार्षद दल ने सेवा भाव की मिसाल पेश की। जुलूस में चल रहे लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी, जीरा-लेमन शरबत की सबील लगाई गई। साथ ही नगर निगम के उद्यान विभाग से पानी के फव्वारों वाली गाड़ी मंगवाकर जुलूस पर बौछार करवाई गई।फव्वारों के पानी में गुलाबजल भी मिलाया गया था, जिससे पूरा जुलूस खुशबू से महक उठा और लोगों को सुकून मिला। पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर को उनकी खिदमत के लिए शिया समुदाय ने सम्मानित किया। लोगों ने कहा कि “मंसूर बदर और उनकी पूरी टीम समाज के हर तबके की बेहतरी के लिए हमेशा तैयार रहती है।” पार्षद सईद सिद्दीकी और पार्षद इजहार मंसूरी सुबह से ही जुलूस की तैयारियों में जुटे रहे। पार्षद सईद सिद्दीकी, इजहार मंसूरी, जफर अंसारी और गुलजेब खान ने कहा कि “आज का दिन हमें शहादत की याद दिलाता है।” वहीं पार्षद समीर अंसारी, महमूद हसन, रईस पप्पू और आसिफ अंसारी ने इसे इंसानियत का दिन बताते हुए हजरत हुसैन की शहादत को याद किया। इस मौके पर पार्षद मेनपाल, पार्षद डॉक्टर मंसूर, यंग तिरंगा क्लब के अध्यक्ष उस्मान मलिक, जावेद मलिक, बाबू, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री, जाकिर अलमास, सोनू जैदी समेत कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। मोहर्रम पर सबील लगाना और प्यासों को पानी पिलाना इमाम हुसैन की याद में किया जाने वाला अहम कार्य माना जाता है।

Related Articles

Back to top button