दुष्कर्म-धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका में चार और दबोचे

दुष्कर्म-धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका में चार और दबोचे
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर कोतवाली नगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में चार अन्य लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में महिला ने पीयूष आनंद समेत सात लोगों पर व्यवसाय में धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने, गाली-गलौज तथा दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विवेचना के दौरान संबंधित धाराओं में संशोधन किया गया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित आरोपी पीयूष आनंद निवासी पुराना माधव नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इसके अलावा शुक्रवार को चेकिंग व गश्त के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के आधार पर ब्रह्म सिंह, अमन कुमार, अर्जुन और रियाज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम रविकांत पराशर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है।



