नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं पारिवारिक जीवन बर्बाद कर देती है- डॉ अखिलेश

नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं पारिवारिक जीवन बर्बाद कर देती है- डॉ अखिलेश
जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस हुई गोष्टी
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कारागार, लखीमपुर खीरी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं/कैदियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता निर्देश पर आयोजित हुआ है उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है तथा इससे बचाव के लिए जागरूकता, परामर्श एवं समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर कैदियों को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यशाला के दौरान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी साझा की गई तथा कैदियों को बताया गया कि मानसिक तनाव, अवसाद, नशे की समस्या अथवा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं 1-800-891-4416 पर 24×7 निःशुल्क परामर्श उपलब्ध है तथा “नशे से संबंधित किसी भी सहायता के लिए राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 तथा तंबाकू छोड़ने के लिए 1800-11-2356 पर संपर्क किया जा सकता है।”
कार्यक्रम में जिला कारागार के कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला, चिकित्सक डॉ पंकज कुमार, फार्मासिस्ट आरआर सिंह एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने सहभागिता की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।



