चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. अभिनव गर्ग को ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. अभिनव गर्ग को ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026
प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन ने किया सम्मानित
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अभिनव गर्ग को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अटल फाउंडेशन की ओर से जारी सम्मान-पत्र में डॉ. अभिनव गर्ग को ‘International Atal Award for Medical Care for the Year 2026’ प्रदान किए जाने का उल्लेख है। सम्मान-पत्र में चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण, करुणामय नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति सराहनीय सेवा को सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। डॉ. अभिनव गर्ग चिकित्सा सेवा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने में उनका योगदान रहा है। विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और जनकल्याण कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। उनकी कार्यशैली में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा-भाव, ईमानदारी और चिकित्सा नैतिकता को विशेष महत्व दिया जाता है। उनका मानना है कि चिकित्सक की जिम्मेदारी केवल बीमारी का उपचार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी उसका दायित्व है। डॉ. अभिनव गर्ग को इससे पूर्व भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इनमें एक्सप्रेस न्यूज भारत 24×7 टीवी न्यूज चैनल, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, कोरोना योद्धा सम्मान, मां शाकुंभरी विद्यालय तथा लायंस क्लब सहित अन्य संस्थाओं के सम्मान शामिल हैं। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. अभिनव गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहचान उन्हें मरीजों और समाज की सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ निभाने की प्रेरणा देती है।





