थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर फ्रॉड मे ठगी गयी 1,58,243/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में करायी गयी

थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर फ्रॉड मे ठगी गयी 1,58,243/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में करायी गयी
विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर घटना का विवरण दिनांक 13.09.2025 को आवेदक/वादी श्री कपिल कुमार अरोडा पुत्र मनोहर लाल अरोडा नि0 सम्राट विक्रम कालोनी, कोतवाली मण्डी, सहारनपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर उपस्थित आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत वादी द्वारा गूगल पर डीटीडीसी कोरियर का नम्बर सर्च कर अज्ञात फ्रॉड व्यक्तियों के सम्पर्क में आकर उनके द्वारा वादी के मोबाइल का एक्सस लेकर वादी के खाते से कुल 1,95,000/- रूपये की धोखाधडी कर लेने से सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर पर मु0अ0सं0 43/2025 अन्तर्गत 318(4), 319(2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट के पंजीकृत किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक श्री कपिल कुमार अरोडा उपरोक्त की ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी धनराशि में से 1,58,243/- रूपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी । पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर सहारनपुर पुलिस व थाना साइबर क्राइम पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जावेद खान, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर ।
2. विवेचक/निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर ।
3. म0उ0नि0 राखी शर्मा, थाना साइबर क्राइम जनपद सहारनपुर ।
4. है0कां0 525 हरिओम गोस्वामी, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर ।
5. है0कां0 712 निशान्त, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर ।
6. म0है0कां0 189 रुचि शर्मा, थाना साइबर क्राइम, जनपद सहारनपुर ।
CAUTION- किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर न करे, जालसाजों से सावधान रहे एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या WWW.CYBERCRIME.GOV.IN पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराये।



