#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

1.25 करोड़ की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

1.25 करोड़ की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

पलिया-खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 610 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और तस्करी में प्रयुक्त यामाहा R15 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:05 बजे पलिया-दुधवा मार्ग पर पॉम रिजार्ट के आगे केले के खेत के पास खड़ंजा रोड से अभियुक्त अनमोल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 610 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त यामाहा R15 मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण संख्या UP-31-AV-4621 है, को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनमोल गुप्ता पुत्र शिव कुमार उर्फ लाला, उम्र करीब 27 वर्ष, पलिया कस्बे के मोहल्ला बाजार प्रथम का निवासी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं।

पलिया कोतवाली में इस बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 292/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।

कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक झारिया सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, रामभूल, विनीत तेवतिया, रविकान्त तथा महिला कांस्टेबल दिव्यांशी गुप्ता और सानिया शामिल रहीं।

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button