#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

रोडवेज, स्लीपर और डबल डेकर बसों की हुई सघन चेकिंग

रोडवेज, स्लीपर और डबल डेकर बसों की हुई सघन चेकिंग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशों के क्रम में एवं यातायात निदेशालय, लखनऊ (उ०प्र०) के निर्देशानुसार आज सहारनपुर यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रोडवेज, स्लीपर और डबल डेकर बसों की सघन चेकिंग की गई तथा यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने बस में सफर कर रहे यात्रियों से सीधा संवाद किया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी गेट के सही उपयोग तथा अचानक उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय परिस्थिति से बचाव के तरीकों के बारे में यात्रियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
बसों में आग से सुरक्षा के दृष्टिगत लगे अग्निशमन उपकरणों की स्थिति जांची गई। इसके अलावा, चालकों को झपकी या नींद आने पर सचेत करने वाले आधुनिक ड्राइवर ड्राउज़नेस अलर्ट सिस्टम की भी बारीकी से जांच की गई। बस के अंदर किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तु की मौजूदगी को लेकर भी सघन तलाशी ली गई।
यातायात पुलिस द्वारा बस चालकों एवं परिचालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बस संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
“सुरक्षित यातायात — सुरक्षित सफर” के संकल्प के साथ सहारनपुर यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button