मोहर्रम पर खीरी पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहर्रम पर खीरी पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखीमपुर खीरी | 26 जून। मोहर्रम के अवसर पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकलने वाले ताजिया एवं शोक जुलूसों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए खीरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था लागू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने आयोजकों, ताजिया समितियों, धर्मगुरुओं और शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलेभर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी एवं पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर ताजियादारों से संवाद कर रहे हैं और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दे रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
खीरी पुलिस ने आमजन से सहयोग, संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग, संयम एवं पारस्परिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। साथ ही चेतावनी दी है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।



