महिला से अभद्रता पर सख्त हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार, आरोपियों को थाने बुलाकर दी चेतावनी।

डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ़ बीजनोर।स्योहारा।बिजनौर। थाना स्योहारा क्षेत्र में एक महिला के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित आरोपियों को थाने तलब कर कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की चेतावनी दी।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के प्रति पुलिस किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने पीड़ित महिला को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।