₹25 हजार का इनामी और पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चंदन चौकी पुलिस को सफलता

₹25 हजार का इनामी और पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चंदन चौकी पुलिस को सफलता
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चंदन चौकी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित और ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष चंदन चौकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना चंदन चौकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026 धारा 74/75(1)/115(2) बीएनएस एवं 9(C)/10 पॉक्सो एक्ट में वांछित सुनील कुमार सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से ग्राम अमरगढ़, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर का निवासी है तथा वर्तमान में राधा कृष्ण इन्क्लेव, आकाश नगर, थाना मसूरी, कमिश्नरेट गाजियाबाद में रह रहा था। अभियुक्त पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मुकेश कुमार
कांस्टेबल चकित कुमार
कांस्टेबल अंकित कुमार



