#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मां शाकुंभरी मंदिर परिसर में पानी का सैलाब–थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने पुलिस ने संभाला मोर्चा–श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

मां शाकुंभरी मंदिर परिसर में पानी का सैलाब–थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने पुलिस ने संभाला मोर्चा–श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मां शाकुंभरी मंदिर परिसर में अचानक पानी का तेज सैलाब आ गया–हालात को देखते हुए मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया–और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका–थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन मंदिर परिसर से पहले ही सुरक्षित स्थान पर खड़े करें–जब तक नदी में पानी का तेज बहाव बना हुआ है, तब तक माता के दर्शन के लिए नदी पार करने या आगे बढ़ने का प्रयास न करें–उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है–प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पानी का बहाव सामान्य होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी–थाना प्रभारी सूबे सिंह ने कहा कि आपकी सुरक्षा ही हमारी जिम्मेदारी है–कृपया प्रशासन के निर्देशों का पालन करें–और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

Related Articles

Back to top button