#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, 12 जुलाई को जनपद में लगाए जाएंगे 92.08 लाख पौधे

वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, 12 जुलाई को जनपद में लगाए जाएंगे 92.08 लाख पौधे

ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 10 जुलाई। जनपद में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न पौधरोपण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण कराया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण, नियमित सिंचाई और देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अभियान का उद्देश्य सफल हो सके।जनपद में 12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 92.08 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प लेकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

Related Articles

Back to top button