#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में आज प्री-प्राइमरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

सहारनपुर में आज प्री-प्राइमरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

डीएम के आदेश पर अवकाश घोषित, निर्देशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों पर होगी कड़ी कार्रवाई

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति बनने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जनपद के सभी बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार वर्षा के कारण अनेक मार्गों पर जलभराव हो गया है, जिससे विद्यार्थियों के विद्यालय आने-जाने में खतरा उत्पन्न हो सकता है। कई विद्यालय परिसरों में भी पानी भरने की सूचना मिलने के बाद एहतियातन सभी शिक्षण संस्थानों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। यदि कोई विद्यालय आदेशों की अनदेखी कर खुला पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगी। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button