#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता शिविर में पीएलबी ने जनता को दी जानकारी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता शिविर में पीएलबी ने जनता को दी जानकारी।

जेकेएसएस का गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल व
प्लास्टिक मुक्त जागरूकता शिविर का किया आयोजन।

जेकेएसएस ने सामाजिक वानकी के अधिकारों के साथ वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

संवाददाता पीलीभीत।
जनपद की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम उदयपुर माफी आंगनवाड़ी में बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ, अमरिया थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति पेज 5 तीनों के संयुक्त जागरूकता शिवरों का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम जेकेएसएस के तत्वाधान में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने शैलेंद्र यादव वन दरोगा अमरिया सेक्शन प्रभारी, कौशलेंद्र यादव वन दरोगा बीट प्रभारी अमरिया सामाजिक वानिकी व अन्य लोगों के साथ मिलकर पीपल अमरूद कचनार बॉटल ब्रश के पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं वृक्षारोपण करने को प्रेरित किया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत की रीना बी रेखा देवी पीएलबी ने जनता को विधिक सहायता की विस्तार से जानकारी दी एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण पृथ्वी संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त पर जागरुक करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और उसने बने प्रोडक्ट पानी की पतली थैलियाँ या डिस्पोज़ल चम्मच पॉलीथिन आदि हमारे जीवन पर बहुत बुरा असर डालती है  इसमें पैक खाद्यान्न सामग्री हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर डालती है एक बार यूज करने के बाद इसको हम फेंक देते हैं महिलाएं उसमें बचा भोजन आदि सामग्री भरकर कचड़े में डाल देते है भूख से तड़पते पशु पक्षी अपनी भूख शांत करने को लेकर खाने के साथ उसको निगल जाते है जिससे वह उनकी मौत का कारण बन जाता है  यह पर्यावरण में कभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं होता। यह मिट्टी और पानी को गंदा करता है साथ ही साथ पॉलीथिन जमीन को बंजर कर देती है पर्यावरण पर संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि मनुष्य खाना के बिना दो माह जिंदा रह सकता है पानी के बिना एक सप्ताह तक जीवित रह सकता है लेकिन ऑक्सीजन हवा के बिना कुछ मिनट ही जिन्दा रह सकता है इसलिए हर एक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण  हेतु एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उनको जीवन दान देना चाहिए संस्था के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि संस्था समाज के शोषित वंचित गरीब असहाय बेसहारा किसान मजदूर विकलांग सताएं हुए कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए बनाया गया है संस्था से हर वर्ग हर धर्म के लोग लगातार जुड़ रहे हैं और उनका हर संभव लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है थाना अमरिया की महिला दरोगा अन्नु ने बेटी-बचाओ पास्को एक्ट एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विस्तार से महिलाओं युवाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरपाल सिंह एस आई, वंदना आर आई सी,रविंद्र सिंह कांस्टेबल थाना अमरिया, अनूप कुमार शर्मा हल्का लेखपाल, हाजी उस्मान प्रधानपति, पूनम देवी वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला, कलविंदर कौर तहसील अध्यक्ष महिला, विन्दर कौर ब्लॉक अध्यक्ष महिला, सुरेश चंद्र शर्मा नगर संरक्षक, ममता राजभर कार्यालय/जिला व्यवस्थापिका, बबिता प्रजापति प्रधान कार्यालय सचिव, सायमा बी पंचायत सहायक, नाजमा खातून ,जेवा खातून, सविन, शहनाज खातून आंगनवाड़ी कार्यकत्री मुनीश कश्यप सुधीर कश्यप नारायण लाल शिवम कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत
मो, 8958986997

Related Articles

Back to top button