पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. रूपेन्द्र भानु गुप्ता की स्मृति में नगर पालिका परिसर में आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण”

पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. रूपेन्द्र भानु गुप्ता की स्मृति में नगर पालिका परिसर में आरओ वाटर कूलर का लोकार्पण”
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकरननाथ खीरी । नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ द्वारा नगरवासियों एवं पुस्तकालय आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिसर स्थित स्मृतिशेष राम नरेश तिवारी पुस्तकालय के प्रवेश द्वार पर स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय गुप्ता, स्वर्गीय पूर्व पालिकाध्यक्ष रूपेन्द्र भानु गुप्ता के सुपुत्र रहे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र के साथ फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर समाजसेवी अभय गुप्ता ने कहा, “मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय रूपेन्द्र भानु गुप्ता जी की स्मृति में यह वाटर कूलर स्थापित कराने के लिए मैं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ जी का हृदय से आभारी हूँ। यह जनसेवा का एक सराहनीय कार्य है।”नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा, “पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय रूपेन्द्र भानु गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में स्थापित यह वाटर कूलर पुस्तकालय में अध्ययन करने आने वाले विद्यार्थियों एवं नगर पालिका में आने वाले नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा। जनहित के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।”कार्यक्रम में पूर्व नगर महामंत्री भाजपा सचिन गुप्ता, नमित आनंद, सागर भसीन, अनुभव शाह (अन्नू), सभी सभासदगण तथा नगर पालिका परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



