पुलिस अलर्ट,थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक ने किया संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ड्रोन से हो रही निगरानी..

पुलिस अलर्ट,थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक ने किया संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ड्रोन से हो रही निगरानी..
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जुमे की नमाज को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आज शुक्रवार को थाना मंडी पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, फ्लैग मार्च तथा ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसी विषय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अभिनन्दन ने बताया कि पुलिस अधिकारी संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद कर रहे हैं तथा सभी से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है पुलिस के अनुसार, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के ज्ञापन प्राप्त किए जा रहे हैं। वहीं, पूर्व में चिन्हित अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट के सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है आवश्यकता पड़ने पर संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को टेकडाउन कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उसका उद्देश्य जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना है। पुलिस ने आमजन से शांति, संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।



