#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बाल श्रम के खिलाफ अभियान, सात बच्चे काम करते मिले

बाल श्रम के खिलाफ अभियान, सात बच्चे काम करते मिले

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशा मुक्ति को लेकर गुरुवार को थाना एएचटी खीरी पुलिस व संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कोतवाली सदर क्षेत्र के राजापुर, एलआरपी और ओयल में दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट व मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकानों की जांच की गई।

अभियान के दौरान सात बच्चे बाल श्रम करते हुए पाए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संबंधित दुकान स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। साथ ही दुकानदारों को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बाल श्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई।

टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप समेत अन्य स्थानों पर भी जनजागरूकता अभियान चलाया। लोगों को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशे के विरुद्ध अभियान, मानव तस्करी और बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 1930, 101, 112, 108, 1098, 181, 102 और 1090 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

अभियान में थाना एएचटी के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा व मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button