श्रीधर्मादा समिति गौशाला में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी

श्रीधर्मादा समिति गौशाला में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी
जन्माष्टमी की सजीव झांकियों में शामिल बच्चों को नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी बुधवार 9 सितंबर की शाम श्रीधर्मादा समिति गौशाला, कुम्हारन टोला में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाल गोपाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान सजीव झांकियों में सहभागिता करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि श्रीधर्मादा समिति गौशाला में लंबे समय से मोहल्ले के बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाती रही हैं। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बच्चों की सहभागिता से सनातन परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर श्याममूर्ति शुक्ला, राममूर्ति शुक्ला, शत्रोहन मिश्रा, रविन्द्र कटियार, लवकुश अवस्थी, हिमांशु सिंह, अनुराग गुप्ता, बालकराम, मनोज बाथम, संदीप शुक्ला, प्रियम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



