#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की बैठक में उठे निकायों से जुड़े अहम मुद्दे

स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की बैठक में उठे निकायों से जुड़े अहम मुद्दे

16वें वित्त आयोग, अध्यक्षों के वेतन और नगर क्षेत्र की सड़कों के निर्माण पर हुई चर्चा

  ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी। स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश (पंजी.) की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को होटल इलीट इन में आयोजित की गई। बैठक में जिले के स्थानीय निकायों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आगामी 16वें वित्त आयोग, नगर निकाय अध्यक्षों के वेतन संबंधी विषय तथा नगर क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों का निर्माण अन्य विभागों के माध्यम से कराए जाने सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय निकायों को अधिक सशक्त बनाने के साथ नगर क्षेत्रों के विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से शासन स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है।

बैठक में इन मांगों और समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री से भेंट करने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय निकायों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए परिषद निरंतर प्रयास करेगी।

बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ‘कन्हैया’ ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’, निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष मो. कय्यूम खां तथा धौरहरा नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खाँ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button