कंस वध के साथ हुआ नजीरगंज मेले का समापन
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत

कंस वध के साथ हुआ नजीरगंज मेले का समापन
बड़ी संख्या में रहे लोग मौजूद प्रशासन एवं कमेटी की दिखी सक्रियता
पीलीभीत /पूरनपुर- तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत दुर्जनपुर कला नजीरगंज में पिछले 50 वर्षों से लगातार श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन होता आ रहा है इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी छः तारीख को मेले का भव्य शुभारंभ हुआ जिसका ग्यारह तारीख शुक्रवार को कंस वध के साथ समापन हुआ प्रतिवर्ष मेले के समापन में कंस के पुतले का दहन किया जाता रहा है ये मेले की पुरानी परंपरा है मंच के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला का मंचन करते हुए कलाकारों द्वारा कंस के पुतले का दहन किया
मेले में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों का इस मेले में सहयोग रहता है
मेले के समापन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, ऐप्जा पत्रकार संगठन तहसील पूरनपुर अध्यक्ष राम निवास कश्यप, मेला कमेटी अध्यक्ष संतोष शर्मा, संरक्षक मनजीत सिंह, प्रधान पति राजेश राठौर, प्रधान प्रतिनिधि हंसराम राठौर, लालाराम वर्मा, बलकार सिंह सहित कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रीय लोग व गांव के लोगों की मौजूदगी रही |




