#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नानकसर गुरुद्वारे में राज्यमंत्री ने टेका मत्था, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

नानकसर गुरुद्वारे में राज्यमंत्री ने टेका मत्था, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

ऑल इंडिया सिख वेलफेयर काउंसिल के कार्यक्रम में पहुंचे बलदेव सिंह औलख और विधायक अमन गिरी, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

ब्यूरो रिपोर्ट—तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी बिजुआ, खीरी। पड़रिया तुला स्थित ठाठ नानकसर गुरुद्वारा में सोमवार को ऑल इंडिया सिख वेलफेयर काउंसिल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गोला विधायक अमन गिरी  भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सर्वप्रथम गुरुद्वारा में मत्था टेककर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने काउंसिल के सदस्यों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

काउंसिल के जिलाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह  ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विधायक अमन गिरी को सौंपा। विधायक अमन गिरी ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और काउंसिल के पदाधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के सामने प्रमुखता से रखा गया।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष बिजुआ ओमकार सिंह, जिला संयोजक अनुसूचित मोर्चा तोताराम भार्गव, प्रधान रमेश्वरापुर हर्षदीप सिंह, प्रधान मुड़िया हेमसिंह, पवन भारती, प्रधान पड़रिया तुला पप्पू राज, फौजी ओमकार सिंह, अवतार सिंह सोडी, रामनरेश मौर्य, दिनेश गुप्ता, सचिन राज, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह बिट्टू और गुरजेंट सिंह सहित सैकड़ों सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button