#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सीएमओ ने चार पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सीएमओ ने चार पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भारत-नेपाल सीमा पर पोलियो बूथ का भी लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों की व्यवस्थाएं परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पोलियो बूथ का भी जायजा लिया।

सीएमओ ने पीएचसी खजुरिया, संपूर्णानगर, त्रिकोलिया और बिसेनपुरी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में मरीजों को मिल रही सेवाओं, जांच और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को आरोग्य मेले का लाभ मिले और मरीजों को केंद्र पर ही उचित परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बरसात और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई और जलभराव की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा।

सीएमओ ने भारत-नेपाल सीमा पर बने पोलियो बूथ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन अधिक होने के कारण पोलियो बूथ बच्चों को पोलियो से सुरक्षा देने और अभियान को प्रभावी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी पलिया के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button