#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

महिला थाना में सुलह-समझौते से 5 जोड़ों की हुई विदाई

महिला थाना में सुलह-समझौते से 5 जोड़ों की हुई विदाई

12 पारिवारिक विवादों में कराया गया सुलह-समझौता, 6 मामलों में दिया गया सोचने का समय

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 12 मामलों में सुलह-समझौते का प्रयास किया गया।

थानाध्यक्ष महिला थाना बबिता पटेल के नेतृत्व में काउंसलर कुसुम गुप्ता और कय्यूम जरवानी ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न विवादों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। समझाइश और आपसी बातचीत के बाद 5 पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त कराकर उन्हें साथ विदाई कराई गई।

वहीं, 6 मामलों में पति-पत्नी के बीच अत्यधिक मनमुटाव पाए जाने पर दोनों पक्षों को विचार करने के लिए समय दिया गया। एक मामले में सुलह-समझौते का प्रयास सफल नहीं हो सका।

सुलह-समझौते के दौरान संबंधित पक्षकारों के परिवारीजन भी मौजूद रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश मणि पाण्डेय, महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार, सारिका सिंह चौहान और रेखा गौड़ ने भी सहयोग किया। महिला थाना पुलिस की इस पहल से परिवारों में आपसी विवादों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button