टीन शेड गिरा, पति-पत्नी घायल; घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

टीन शेड गिरा, पति-पत्नी घायल; घरेलू सामान क्षतिग्रस्त
पीलीभीत /पूरनपुर– विकासखंड पूरनपुर के ग्राम बहादुरपुर में रविवार रात में करीब 10 बजे टीन शेड गिरने से हादसा हो गया। हादसे में रामकांत चौहान और उनकी पत्नी घायल हो गए, जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि लगातार बारिश से रामकांत चौहान के घर पर लगा टीन शेड कमजोर हो गया था। दोपहर में वह अचानक गिर गया। हादसे के समय पति-पत्नी शेड के नीचे ही मौजूद थे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य है।
टीन शेड के नीचे रखा पंखा, गैस चूल्हा व अन्य घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गरीब परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम पूरनपुर से मदद की गुहार लगाई है।








