#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

सोंधा-पजाबा के बीच दिखा बाघ, मोबाइल में कैद हुई तस्वीर से दहशत

सोंधा-पजाबा के बीच दिखा बाघ, मोबाइल में कैद हुई तस्वीर से दहशत

पूरनपुर (पीलीभीत)। विकास खंड पूरनपुर के सोंधा और पजाबा गांव के बीच सोमवार शाम बाघ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेत से लौट रहे एक ग्रामीण ने बारिश के बीच गन्ना के खेत की मेड़ पर खड़े बाघ की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोनों गांवों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सोंधा-पजाबा संपर्क मार्ग पर गन्ने  के खेत की मेड पास बाघ बैठा था। युवक ने दूरी से ही फोटो ले ली, जिसमें बाघ स्पष्ट नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिन से कुत्तों के भौंकने और मवेशियों के गायब होने की घटनाएं हो रही थीं।

यह इलाका पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटा है। लगातार बारिश से जंगल में जलभराव के कारण वन्यजीवों के आबादी की ओर आने की आशंका जताई जा रही है

Related Articles

Back to top button