#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागलखीमपुर खीरी

थाना मंडी पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मंडी पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में नशा व शराब तस्करों के खिलाफ मंडी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों और एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मंडी पुलिस का नशा व शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मंडी समिति परिसर से दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम जब मंडी समिति क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी कूड़े के ढेर के पास प्लास्टिक के कट्टों के साथ दो लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और एकता कॉलोनी निवासी असलम (58 वर्ष) तथा पीर वाली गली निवासी जाहिद खान (50 वर्ष) को मौके से दबोच लिया।
तलाशी लेने पर दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 22-22 पव्वे (कुल 44 पव्वे) महबूबा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button