#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

पूरनपुर विकास खंड के ग्राम नवदियां मूंजपता में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव पीलीभीत

विकास खंड पूरनपुर के ग्राम नवदियां मूंजपता में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आज विधि-विधान के साथ समापन हो गया। कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बताया जा रहा है कि ग्राम में पिछले 7 दिनों से भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा था। कथा व्यास  प्राची साध्वी द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, रुक्मणी विवाह सहित भागवत के विभिन्न प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे।

सातवें दिन कथा की पूर्णाहुति के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद आयोजक समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, हलवा, चावल का प्रसाद वितरित किया गया, कथा आयोजक परिवार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में सुख-शांति और आपसी भाईचारा बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button