थाना हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाया अभियान

थाना हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाया अभियान
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी, 2 सितंबर। थाना हैदराबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय खीरी के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान गंगाराम पुत्र मंगरेलाल निवासी भल्लिया बुजुर्ग, कैलाश पुत्र मिश्रीलाल निवासी खानपुर, इतवारी पुत्र मैकू निवासी तकिया, नेतराम पुत्र छोटेलाल निवासी उदयपुर तथा विजयपाल उर्फ बबलू और महेन्द्रपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी बुधेलीनानकार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयनारायण यादव, खेमेन्द्र कुमार व अशोक कुमार के अलावा कांस्टेबल अजय प्रताप, कुलदीप कुमार, रुपेन्द्र कुमार, सुधांशू और प्रशान्त पवारशामिल रहे।



