मुख्यमंत्री से मिले विधायक रोमी साहनी, पलिया के विकास और जनसमस्याओं को लेकर रखीं चार प्रमुख मांगें

मुख्यमंत्री से मिले विधायक रोमी साहनी, पलिया के विकास और जनसमस्याओं को लेकर रखीं चार प्रमुख मांगें
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र की विकास परियोजनाओं के साथ जरूरतमंद परिवारों और थारू समाज से जुड़े मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के सामने प्रमुखता से रखा।
मुलाकात के दौरान विधायक ने पलिया में बच्चों और युवाओं के लिए स्टेडियम बनवाने की मांग की। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज महाविद्यालय की भूमि पर रोडवेज बस डिपो/इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT बनवाने का अनुरोध किया।
विधायक ने मोहल्ला टेहरा, पलिया निवासी गुड़िया धानुक के पति सूरज कुमार की नदी में डूबने से हुई मृत्यु का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता/मुआवजा दिलाए जाने का आग्रह किया।
इसके अलावा थारू समाज के लोगों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों का मुद्दा उठाते हुए विधायक ने मामलों की समीक्षा कर उन्हें जल्द समाप्त कराने की मांग की।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।



