#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जसनगर पहुंचे डीएम, कटान का लिया जायजा, रात-दिन चलेगा फ्लड फाइटिंग अभियान

जसनगर पहुंचे डीएम, कटान का लिया जायजा, रात-दिन चलेगा फ्लड फाइटिंग अभियान

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 2 सितंबर। मोहाना और कर्णाली नदियों में बढ़े जलस्तर के चलते निघासन तहसील के जसनगर में गिरिजा बैराज के एफ्लक्स बंधे के समीप हो रहे कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग युद्धस्तर पर फ्लड फाइटिंग करा रहा है।

बुधवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली तथा कटान रोकने के काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

डीएम ने बचाव कार्य दिन-रात लगातार जारी रखने और रात में काम करने वाली टीमों व मशीनरी के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यों को तेजी के साथ गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डूब क्षेत्र में बसी आबादी की स्थिति की भी जानकारी ली गई। डीएम ने एसडीएम और तहसील प्रशासन को प्रभावित ग्रामीणों के सुरक्षित विस्थापन की प्रक्रिया नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीएम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। खतरे की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अजय कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदानगर करणपाल गंगवार समेत अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button