दहेज हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, महिला अभियुक्ता भी शामिल

दहेज हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, महिला अभियुक्ता भी शामिल
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 2 सितंबर।दहेज हत्या के मामले में शारदानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला अभियुक्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष शारदानगर के नेतृत्व में अपराध, अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को शारदानगर पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन पुत्र ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय गजराज और कामिनी पत्नी ओमप्रकाश सभी निवासी ग्राम कैलाशनगर गोडियाना, थाना शारदानगर, जनपद खीरी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
थाना शारदानगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 में धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन, उपनिरीक्षक राजीव कुमार कांस्टेबल अमित मिश्रा, कांस्टेबल मोनू कुमार तथा महिला कांस्टेबल **साक्षी शर्मा शामिल रहीं।



