#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर माह 5 तारीख तक खाते में पहुंचेगा मानदेय

आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर माह 5 तारीख तक खाते में पहुंचेगा मानदेय

उप्र आउटसोर्स सेवा निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल लॉन्च; सहारनपुर के 2138 आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण करते हुए वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सहारनपुर नगर निगम के मां शाकुंभरी सभागार में किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम के करीब 60 आउटसोर्स सफाई मित्रों को प्रतीकात्मक रूप से किट वितरित की गईं। वहीं श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 29 लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र और एफडी भी प्रदान की गईं।

2138 आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

नगरायुक्त शिपू गिरि ने बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की नई व्यवस्था से नगर निगम सहारनपुर के 2138 आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मानदेय और अन्य सुविधाओं में बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

हर महीने 5 तारीख तक मिलेगा मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन की पहली शर्त संवेदना है। मानव श्रम की गरिमा को बनाए रखने और आउटसोर्स कर्मचारियों को सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार और कर्मचारी के बीच संबंध केवल देयता का नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बढ़े हुए मानदेय की घोषणा करते हुए कहा कि अब कर्मचारियों के खाते में हर महीने की 5 तारीख तक मानदेय निश्चित रूप से पहुंचाया जाएगा।

मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं निकाल सकेगी एजेंसी

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब कोई भी आउटसोर्सिंग एजेंसी अपनी मर्जी से कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकेगी। कर्मचारी को हटाने से पहले शासन को इसकी जानकारी देनी होगी।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम में डिजिटल मैनेजमेंट के साथ-साथ डिजिटल निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कर्मचारियों से समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त आउटसोर्स व्यवस्था के साथ दुर्घटना बीमा सहित कई अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।

29 लाभार्थियों को मिली सहायता

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से कुल 29 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।

– 7 लाभार्थियों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र।
– 16 लाभार्थियों को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र।
– 6 लाभार्थियों को निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत एफडी वितरित की गई।

किट, प्रमाण पत्र और एफडी का वितरण महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम एवं मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद चौहान तथा नगरायुक्त शिपू गिरि ने किया।

अधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर नगरायुक्त शिपू गिरि, अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव एवं मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त विकास धर दुबे तथा डीएलसी सुविज्ञ सिंह ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, एमएनएलपी सच्चिदानंद त्रिपाठी, जेडएसओ गजेंद्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण दत्त सहित नगर निगम और श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के मीडिया कंसल्टेंट डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।

Related Articles

Back to top button