#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

मैलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 2 सितंबर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित आठ एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आठ एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मपाल पुत्र नन्हेलाल, रामस्वरूप पुत्र बुद्धालाल और गोधन पुत्र बुद्धालाल निवासी ग्राम रामपुर डाटपुर थाना मैलानी; भूपराम पुत्र जयराखन एवं विपिन कुमार पुत्र बांकेलाल, निवासी ग्राम नौगवां थाना मैलानी;रविन्दर उर्फ कल्लू पुत्र राजेन्दर निवासी सुआबोझ कालोनी थाना मैलानी तथा सोहनलाल पुत्र परशुराम एवं राकेश पुत्र परशुराम  निवासी ग्राम सिंघाताली थाना मैलानी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल परशुराम यादव, सौरभ कुमार, दिनेश कुमार, हर्ष भारद्वाज, अभिषेक सिंह और प्रभुनाथ शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button