#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एसपी कार्यालय और कचहरी के सामने से चोरी हुए ई-रिक्शे बरामद, चार शातिर गिरफ्तार

एसपी कार्यालय और कचहरी के सामने से चोरी हुए ई-रिक्शे बरामद, चार शातिर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी, 22 अगस्त 2026। कोतवाली सदर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए दो ई-रिक्शे बरामद किए हैं। इनमें एक ई-रिक्शा कचहरी के सामने और दूसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से चोरी हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं के बाद घटनास्थलों तथा शहर के विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के विश्लेषण और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद 22 अगस्त 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों चोरी के ई-रिक्शे बरामद कर लिए गए।

कचहरी और एसपी कार्यालय के सामने से चोरी हुए थे ई-रिक्शे

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026  को कचहरी लखीमपुर के सामने से ई-रिक्शा संख्या UP 31 BT 4405 चोरी हुआ था। इस मामले में मु0अ0सं0 0678/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं, 19 अगस्त 2026  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से ई-रिक्शा संख्या UP 31 BT 3792 चोरी हुआ था। इस मामले में मु0अ0सं0 0673/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए दोनों ई-रिक्शे बरामद कर लिए।

चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब पुत्र मो. आलम (26 वर्ष), मो. सुहेल पुत्र मो. रहीश (20 वर्ष), मो. सुयेब पुत्र रहीस अहमद (22 वर्ष) और इमरान पुत्र युनुस (27 वर्ष के रूप में हुई है। सभी आरोपी कोतवाली सदर क्षेत्र के महेवागंज और सिंगारपुर महेवागंज के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में धारा **379/411/413 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली अहम सुराग

ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके अलावा पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा हो गया।

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र बहादुर सिंह, उमाशंकर मुख्य आरक्षी अनिल जायसवाल तथा आरक्षी योगेश वर्मा, अंकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शुभम राठी, अंकित यादव, अंकुश कुमार और कुलदीप गोस्वामी शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button