#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन को गिरफ्तार किया…

पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन को गिरफ्तार किया…
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी माहौल खराब करने की आशंका में पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश पुत्र चंद्रपाल सैनी, विजयपाल पुत्र हरपाल और अंशुल पुत्र विजयपाल, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार और हेड कांस्टेबल विपिन पाठक शामिल रहे।



