साइबर अपराध पर त्वरित कार्रवाई के एसएसपी ने दिए निर्देश…

साइबर अपराध पर त्वरित कार्रवाई के एसएसपी ने दिए निर्देश…
ठगी की रकम तत्काल होल्ड कराने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी अभिनंदन की अध्यक्षता में साइबर सेल की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी साइबर, प्रभारी साइबर थाना, प्रभारी साइबर क्राइम, प्रभारी साइबर सेल सहित जनपद के सभी थानों पर नियुक्त साइबर सेल प्रभारी एवं उनकी टीमों ने प्रतिभाग किया। एसएसपी अभिनंदन ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, ठगी की धनराशि को शीघ्र होल्ड/फ्रीज कराने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साइबर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। बैठक में साइबर अपराध के नए तरीकों की जानकारी रखने, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, आपसी समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने अधिकारियों को साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



