#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

व्यापारी सम्मेलन में उठा व्यापारिक समस्याओं का मुद्दा, सुरक्षित माहौल से कारोबार को मिलेगी नई गति—अरविंद गुप्ता

व्यापारी सम्मेलन में उठा व्यापारिक समस्याओं का मुद्दा, सुरक्षित माहौल से कारोबार को मिलेगी नई गति—अरविंद गुप्ता

कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला


मितौली-खीरी, 21 अगस्त 2026। मितौली ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विशाल व्यापारी सम्मेलन एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के व्यापारियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं, सुझावों और व्यापारिक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। छोटे और बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक माहौल मिलने से कारोबार को नई गति मिलेगी।

अरविंद गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से व्यापारी हितों की आवाज शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाई जा सकती है।

कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि क्षेत्र के विकास में व्यापार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों की समस्याओं की किसी भी स्तर पर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को व्यापारी खुलकर सामने रखें, ताकि उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा सके।

सम्मेलन में संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, जिला मंत्री अमित सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष मनमोहन मेहता, जिला महामंत्री उमेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button