#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में 195 कृषि यंत्रों के लिए कृषकों का चयन

कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी में 195 कृषि यंत्रों के लिए कृषकों का चयन

रायबरेली, 21 अगस्त 2026
          उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की उपस्थिति में कृषि भवन सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी सम्पन्न कराई गई। ई-लॉटरी में जनपद के समस्त विकास खण्डों से आए कृषकों ने प्रतिभाग किया तथा प्रक्रिया का लाइव सजीव प्रसारण भी देखा।
          ई-लॉटरी के माध्यम से दस हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों, जिनमें कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, मिनी राइस मिल, कृषि ड्रोन, रोटावेटर, मल्टीकॉप थ्रेसर, लेजर लैण्ड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर, हैरो एवं सुपर सीडर आदि शामिल हैं, के लिए कुल 195 कृषि यंत्रों हेतु कृषकों का चयन किया गया।
          उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय द्वारा चयनित कृषकों को समय से कृषि यंत्र क्रय कर बिल अपलोड करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
          इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक दरियापुर तथा नामित प्रगतिशील कृषक सहित संबंधित अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button